Latest Posts
उत्तरप्रदेश पीलीभीत 

युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में कोहरामआत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बरखेड़ा। क्षेत्र के मसीत गांव में बुधवार शाम एक 25 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बने कमरे में लोहे के पाइप के सहारे साड़ी से लटकता मिला। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मसीत गांव निवासी वेदपाल का 25 वर्षीय पुत्र प्रश्नजीत अपने बड़े भाई विश्वजीत के साथ एक ही घर में रहता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे पिता वेदपाल, मां प्रेमवती और चचेरे भाई नेत्रपाल ने घर के अंदर बने दूसरे कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर प्रश्नजीत का शव लोहे के पाइप से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ दिखाई दिया।

यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। जिंदगी की आस में परिजनों ने आनन-फानन में हसिया से साड़ी को काटकर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चचेरे भाई और पिता की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट (फोरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जवान बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!