अखिलेश को मथुरा जाने की चुनौती, सपा-कांग्रेस और ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

बरेली । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने सपा कांग्रेस और ओवैसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2047 तक भी समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार नहीं बनने वाली अखिलेश यादव को मथुरा जाकर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर पर अपना रुख साफ करने की चुनौती भी दी वहीं राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर बयान देने का आरोप लगाया केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि यूपी में भाजपा तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
बरेली के मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर विपक्षी दल रहे कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा 2047 तक भी उत्तर प्रदेश की सत्ता में नहीं आने वाली उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय विकास के बजाय अपराधियों माफिया और दंगाइयों का दबदबा था।
अयोध्या और मथुरा के मुद्दे पर भी उन्होंने अखिलेश यादव को घेरा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को मथुरा जाकर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को लेकर अपना रुख साफ करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल विदेशी ताकतों के इशारे पर बयान देते हैं और देश का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं वहीं असवुद्दीन ओवैसी को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
