Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली।  बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियारों के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां खंडहर की आड़ में मौत का सामान तैयार किया जा रहा था। एसओजी और बहेड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मामले में पाकिस्तानी हैंडलर से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर पहलू गिरफ्तार आरोपी सुखराज सिंह के मोबाइल से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सुखराज इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के संपर्क में था। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत के डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात कही गई है। हालांकि, कई चैट डिलीट मिली हैं। पुलिस अब मोबाइल डेटा और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल इस कथित अंतरराष्ट्रीय संपर्क की वास्तविक भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पूछताछ में इशरत पहलवान का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व में हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों ने उससे असलहा लेने की बात बताई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध फैक्ट्री में तैयार हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जा रहे थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!