Latest Posts
   
home 

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा सवा सौ के करीब

Report:-Y.N.Tripathi

मुरादाबाद – मुरादाबाद सहित मंडल के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को लखनऊ से मिली 112 लोगों की रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मंडल के अन्य जिलों में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद के अलावा रामपुर और अमरोहा भी रेड जोन में है। पॉजिटिव के बढ़ते केस देखकर प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों कोतवाली, नागफनी, मुगलपुरा और गल शहीद क्षेत्रों में सख्ती कर दी है l वहीं फकीर पुरा चौकी एवं चड्ढा सिनेमा के पास बेरियर लगाकर सड़क को बंद कर दिया है , पुलिस और प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। एसएसपी अमित पाठक ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा कर वहां के लोगों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की हैl वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।  

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!