Latest Posts
   
home 

बरेली में श्री कृष्ण लीला स्थल मार्केट में लगी आग लाखों का माल स्वाहा।

रिपोर्ट: विभाकर उपाध्याय@express views

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के थाना प्रेम नगर कोहाड़ापीर रोड पर श्री कृष्ण लीला स्थल मार्केट में स्थित एरेना गिफ्ट गैलरी में अचानक आग लग गयी। जिसमे लाखों का माल जलकर राख हो गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलम गिरी गंज में रहने वाले संजय अग्रवाल का कृष्ण लीला स्थल मार्केट में एरेना गिफ्ट गैलरी के नाम से शोरूम है जिसमे अचानक आग लग गई। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने जब भीषण आग देखी तो उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को फोन कर दिया। साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!