Latest Posts
   
home 

गणेश जी की प्रतिमा का किया विसर्जन

@express views desk

मुरादाबाद।आजाद नगर स्थित शिव शक्ति वाहिनी दुर्गा मंदिर में आज पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कटघर स्थित रामगंगा तट ले जाया गया इससे पहले सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी यतेंद्र प्रसाद खंतवाल ने हवन किया तत्पश्चात आरती उतारी और उनको लड्डू और फलों का भोग लगाया l

उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गणेश बाबा से घर में सुख और समृद्धि की कामना कर उनकी आराधना की साथ ही देश से करुणा महामारी कोसी अतिशीघ्र समाप्त करने की कामना की l उपस्थित सभी भक्त भाव विभोर होकर उनको विदाई दे रहे थे और गणपति बप्पा मोरिया के जय कारे लगा रहे थे साथ ही अगले वर्ष जल्दी आने की विनती कर रहे थे इसमें राजीव गुप्ता प्रेमलता जेटली सुधीर गुप्ता धीरज गुप्ता कृपा शंकर चौरसिया दिव्यांशी शिवांगी आभा गुप्ता केशव शर्मा दीपक शर्मा आशीष शर्मा आदि भक्तों ने सहयोग किया l

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!