Latest Posts
   
home 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक ऑडियो जिससे मची पुलिस विभाग में खलबली।

मोहित जौहरी, विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत। गुरुवार को वाट्सअप व अन्य सोशलमीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑडियो वायरल हुआ जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
गुरुवार सुबह से कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक मैसेज व ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें एक होमगार्ड द्वारा शरीफ गंज थाना जहानाबाद निवासी नन्ही देवी से पैसे की मांग करते हुए दर्शाया गया। ऑडियो में नन्ही देवी से किसी मामले को रफ दफा करने के लिये एक दरोगा चौकी ललौरी खेड़ा की ओर से रुपये मांगना दर्शाया जा रहा है। वायरल हुए ऑडियो से पुलिस विभाग में खलबली मच गई।

प्रतीकात्मक चित्र

जानकारी के अनुसार, शरीफगंज थाना जहानाबाद निवासी सुभाष चंद ने एक लोन एल एंड टी फाइनेंस कंपनी बरेली से ट्रैक्टर पर कराया था जिसकी किश्त वह जमा नही कर सका। आरोप है कि सुभाष चन्द्र उल्टा कम्पनी के रिकवरी कर्मचारियों को ही धमकाता था।ओम बाबू पटेल रिकवरी ऑफिसर l&t फाइनेंस कंपनी बरेली के द्वारा ललौरीखेड़ा चौकी में दी गयी तहरीर में बताया गया कि सुभाष चंद पुत्र सियाराम निवासी शरीफ गंज थाना जहानाबाद पीलीभीत एक डिफाल्टर है जिस पर ट्रैक्टर का लोन ₹4,94800 बकाया है जो दिलाया जाए। जब इस मामले के बारे में सम्बन्धित थाना इंचार्ज से बात की तो जानकारी मिली कि वे छुट्टी पर हैं। और उन्होंने बताया कि ऑडियो भ्रामक है। पुलिस द्वारा मामला दोनों पक्षों को बैठाकर आपस में सुलझाने की बात की गई थी । किसी से कोई पैसा मेरे द्वारा नही मंगा गया। वहीं जब l&t कम्पनी के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने भी तथ्य प्रस्तुत करते हुए सुभाष चन्द्र पर लोन का बकाया होना बताया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!