Latest Posts
   
home 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा नवगठित टीम का हुआ परिचय सम्मेलन

बरेली।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की नवगठित टीम का सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर परिचय सम्मेलन हुआ जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दिवाकर ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को मिलजुलकर कार्य करना है।संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ 2022 के चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी जीजान से जुटे।सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी करेंगे।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने अनुसूचित मोर्चा की पूरी टीम को बधाई दी।और कहा कि संगठन में युवाओं की बढ-चढ़कर भागीदारी जरूरी है।सभी अनुशासन का पालन करें।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री जवाहर लाल, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दिवाकर, जिलाउपाध्यक्ष मनोज दिवाकर, मुकेश बाल्मीकि, राजू भारती, जिला महामंत्री यशपाल राना, गोपाल दिवाकर, जिला मंत्री महेश भास्कर, फूलसिंह जाटव, जिला कोषाध्यक्ष सुमन देवी, जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र दिवाकर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कठेरिया, जिला कार्यालय प्रमुख जमुना प्रसाद दिवाकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य निरंजन सिंह, कुसुम देवी सुरेश दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!