Latest Posts
   
home 

पंजाब के बाद बंगाल में बड़ा फैसला, BSF का क्षेत्राधिकार बढ़ाने के खिलाफ प्रस्ताव पेश

@desk.केंद्र और बंगाल के बीच अब तनातनी का खेल खुलकर सामने आ चुका है। बंगाल सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के खिलाफ है। केंद्र ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का फैसला किया। जिसके खिलाफ अब बंगाल विधानसभा में इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन में प्रस्ताव का विरोध किया। पंजाब के बाद, बंगाल विधानसभा में ऐसा प्रस्ताव पेश करने और पारित करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इस प्रस्ताव को लेकर बीजेपी ने इसका विधानसभा में विरोध किया। बीजेपी के नेताओं ने सदन में इस कार्यवाही का जमकर बहिष्कार किया। साथ ही नारे भी लगाए। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने नियम के नियम 169 के तहत इस प्रस्ताव पेश किया। तृणमूल कांग्रेस विधायक उदयन गुहा के बयान को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने गुहा की टिप्पणी को हटाने से साफ इनकार कर दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!