Latest Posts
   
home 

भरभराकर गिरा 2 किलोमीटर लंबा पुल, किसीके हताहत की खबर नहीं

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर का सबसे लंबा 2 किलोमीटर लंबा ओवर ब्रिज कोलाघाट पुल सोमवार की सुबह 3 बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि इसमें किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। थाना जलालाबाद के कोला इलाके में 11 साल पहले 2 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण किया गया था। यह पुल लगभग 11 साल पहले बनकर तैयार हुआ था। इस दौरान पुल से एक कार गुजर रही थी, जो बीच में ही फंस गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुल टूटने की वजह से शाहजहांपुर-बदायूं मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है।

रामगंगा और बहगुल नदी पर बना हुआ यह पुल बदायूं मार्ग पर पड़ता है। साल 2002 में करीब 11 करोड़ की लागत से इसे बनवाया गया था। यह पुल जलालाबाद से मिर्जापुर को जोड़ता था। पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिर जाने से जलालाबाद जाने वाले लोगों को करीब 60 किमी का फेर खाकर अल्हागंज के रास्ते होकर जाना पड़ रहा है।

गनीमत है कि पुल गिरने के समय पुल पर कोई आवागमन नही था नही तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं। पुल के गिर जाने से यहां से होने वाला आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!