Latest Posts
   
home 

प्रेक्षक व प्रत्याशियों की बैठक आज

बरेली, 31 जनवरी। नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक आज 1 फरवरी को दोपहर में 2ः30 बजे उप जिलाधिकाकारी/रिटर्निंग आधिकारी कार्यालय में विधानसभा 121-नवाबगंज में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग बैठक करेंगे।

यह जानकारी रिटर्निग अधिकारी 121-नवाबगंज राजीव कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में डा. एम.पी. आर्य (भारतीय जनता पार्टी), भगवत सरन गंगवार (समाजवादी पार्टी), उषा देवी गंगवार (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सुनीता गंगवार (आम आदमी पार्टी), कोमिल प्रसाद (निर्दलीय), राशिद अली (आजाद समाज पार्टी), मो. सलीम (बहुजन मुक्ति पार्टी), रतनलाल (भारतीय सुभाष सेना), , लेखराज गंगवार (निर्दलीय), मीनाक्षी गंगवार (निर्दलीय), उमेश कुमार (निर्दलीय), यूसुफ खां (बहुजन समाज पार्टी) बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!