Latest Posts
   
home 

पीलीभीत: विधायक संजय सिंह गंगवार, पूर्व मंत्री फूल बाबू सहित विवेक वर्मा ने दाखिल किया नामांकन

पीलीभीत : मंगलवार को कलक्ट्रेट में काफी गहमागहमी के बीच सदर सीट से वर्तमान विधायक व भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह गंगवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरी ओर बीसलपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार विवेक वर्मा तथा बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा। उम्मीदवारों के साथ आए समर्थकों के काफिले काफी दूर ही रोक दिए गए। सिर्फ उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों को कलक्ट्रेट के अंदर जाने दिया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन कराया गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!