Latest Posts
   
home 

भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार ने अमरिया में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, किया जनसम्पर्क

पीलीभीत।सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार ने अमरिया में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर लोगों से जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दावा किया कि भाजपा इस बार पहले से ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें हर जगह से जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह , अंकुर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष एवम अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!