Latest Posts
   
home 

अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत।

पीलीभीत ।अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।टक्कर से ट्रैक्टरट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी वीरपाल गंगवार मंगलवार की शाम अपने रिश्तेदार तौलेराम निवासी बीसलपुर के साथ शाम 4 बजे अपने ट्राली में गन्ना लादकर बरखेड़ा में स्थित नोबेल शुगर मिल पर बेचने गए थे। गन्‍ने की तौल कराकर रात 9 बजे अपने घर वापस जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के समीप पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे पर बनी पुलिया को तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी। जिससे वीरपाल गंगवार व उनका रिश्तेदार दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आनन फानन में राहगीरों की मदद से दोनों को निकाला गया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएससी लाया गया। जहां डाक्टरों ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!