Latest Posts
   
home 

प्रधान द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा कर किया गया निर्माण, जिलाधिकारी से की शिकायत

अवनीश श्रीवास्तव@एक्सप्रेस व्यूज। पीलीभीत।सीएम योगी कितना भी भूमाफियाओं के नकेल कसने की बात कहें किंतु भूमाफियाओं के कानों में कोई जूँ रेंगने वाली नही। पीलीभीत जिले के बीसलपुर तहसील के ही एक गांव के ग्राम प्रधान ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण कर लिया है। जिसकी शिकायत आज जिलाधिकारी से ग्रामीणों द्वारा की गई।

शिकायती पत्र में बीसलपुर तहसील के ग्राम बहादुरपुर हुकमी के निवासी गजेंद्र ने गांव के ही प्रधान अमित गंगवार की शिकायत करते हुए कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव के एक तालाब के कुछ भाग में पक्का निर्माण व कुछ भाग में तीन शेड डाल कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसकी शिकायत पूर्व में तहसील स्तर पर कई बार की जा चुकी है किंतु ग्राम प्रधान अमित एक दबंग व प्रभावशाली व्यक्ति है। जिसके ऊपर आज तक तहसील के अधिकारियों द्वारा आज तक कोई कार्यवाई नही की गई। पूर्व में कानून गो व क्षेत्र लेखपाल सहित अन्य आला अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की गई किंतु कोई भी कार्यवाई प्रधान पर नही हो सकी है।
शिकायत कर्ता ने उक्त मामले को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए अवैध निर्माण को हटाने व कड़ी कार्यवाई करने का जिलाधिकारी से आग्रह किया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!