Latest Posts
   
home 

नगर पालिका लिपिक ने सफाई नायक से वेतन देने के बदले मांगी लड़की ऑडियो हुआ वायरल

पीलीभीत। जिले की नगर पालिका परिषद अपने भृष्ट कारनामो को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। अब पीलीभीत नगरपालिका का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें लिपिक एक सफाई नायक से लड़की की मांग कर रहा है । सफाई नायक का आरोप है कि लिपिक ने कहा है कि जब लड़की लेकर आओगे तब वेतन दिया जाएगा।

जिसके बाद सफाई नायक के द्वारा यह ऑडियो वायरल कर दिया गया। ऑडियो वायरल होने के बाद दोनों कर्मियों की फजीहत हो गई है। वायरल ऑडियो में सफाई नायक भड़कते हुए कहता है कि कई दिन से चक्कर काट रहा हूं। कहां से लाऊं, कहां से लाऊं लड़की मैं क्या धंधा करता हूं। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती है। ऑडियो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जिम्मेदार अफसर अभी भी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!