Latest Posts
   
home 

बरेली में गर्भवती महिला से गैंगरेप के बाद गर्भपात

@डेस्क।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मानवता को शर्मसार कर देनी वाली वारदात सामने आई है. गांव के ही कुछ लोगों ने एक गर्भवती महिला के साथ गैंग रेप किया. इस वारदात की पीड़िता का गर्भपात हो गया. सामूहिक बलात्कार की पीड़ित महिला के पति ने बशारतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

बरेली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल ने कहा, बशारतगंज थाने में एक ग्रामीण ने प्राथमिकी दर्ज करायी कि उसकी गर्भवती पत्नी के साथ उसके गांव में कुछ लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया, जिसके परिणामस्वरूप उसका गर्भपात हो गया. मामले में जांच जारी है.

रूरल एसपी अग्रवाल ने बताया, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता के पति और आरोपी के बीच कुछ विवाद था, जिसे उन्होंने सुलझा भी लिया था. महिला का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी.

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!