Latest Posts
   
home 

अमरोहा में डायलिसिस के बीच चली गई बिजली, मरीज की हुई मौत

@डेस्क।अमरोहा के जिला अस्पताल में बिजली गुल होने पर डायलिसिस नहीं होने पर किडनी रोग से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। अमरोहा जिला अस्पताल में बिजली नहीं होने पर डायलिसिस का इंतजार करते-करते मरीज की जान चली गई।जिला अस्पताल में पिछले दो साल से मोहम्मद आमिर की डायलिसिस हो रही थी। बुधवार की सुबह से अचानक बिजली आपूर्ति रुकने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे उसकी डायलिसिस नहीं हो सकी। अन्य मरीजों के साथ आमिर भी यूनिट में ही बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। परेशान होकर वह दोपहर दो बजे अपनी पत्नी के साथ घर लौट आए। घर पर उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिवारवाले उन्हें लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मामला सामने आने के बाद डीएम बीके त्रिपाठी के निर्देश पर एडीएम भगवान शरण और सीएमओ राजीव सिंघल जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मामले की जानकारी की। डायलिसिस यूनिट के प्रबंधक सुमित भारद्वाज से जवाब तलब किया गया है। वहीं डीएम ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है जबकि सीएमएस ने तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!