Latest Posts
   
home 

काम से लौट रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला, खेत में मिला अधखाया शव मिला

पीलीभीत । काम से लौट रहे मजदूर को रविवार शाम बाघ ने हमला कर मार डाला। सोमवार की सुबह गांव के नजदीक गन्ने के खेत में मजदूर का अधखाया शव मिला। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा बिजैसी निवासी गोकुल मालिक (32) गोकुल रोजाना की तरह रविवार की सुबह अपने घर से उत्तराखण्ड के बनगवां में काम पर गया था। शाम को काम करने के बाद घर लौटते समय बाघ ने गोकुल पर हमला कर दिया और उसे जंगल मे खींच ले गया।
देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनो ने गोकुल की तलाश की। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों को गन्ने के खेत के किनारे खून और अंगोछा मिला और कुछ ही दूरी पर गोकुल का अधखाया शव मिला।
क्षत-विक्षत हालत में शव को देखकर ग्रामीणों के रोंगेट खड़े हो गए। सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग करने लगे। वही परिजनों ने भी बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया। अफसरों के आश्वासन पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!