Latest Posts
   
home 

हिंजामं द्वारा जीजाबाई जयंती तथा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

पीलीभीत। बुधवार को हिंदू जागरण मंच के द्वारा जीजाबाई जयंती तथा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा बाबा गौरी शंकर मंदिर से निकाली गई । जोकि नगर में कई स्थानों से होते हुए छतरी चौराहा स्थित उर्मिल बरात घर में जाकर के संपन्न हुई। इस यात्रा में सभी कार्यकर्ताओं ने नाचते गाते हुए आनंद देते हुए दिखे।
हिंदू जागरण मंच की ओर से जीजाबाई जयंती व स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर वीरांगना वाहिनी की नवागत जिलाध्यक्ष स्वाति मिश्रा के नेतृत्व में उनकी समस्त टीम के साथ स्कूल की छात्राओं को एकत्रित कर गौरी शंकर मंदिर से डीजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली।

हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष ऋषि कनौजिया, युवा वाहिनी अध्यक्ष आशीष लोधी तथा वीरांगना वाहिनी की नवागत जिलाध्यक्ष स्वाति मिश्रा ने अपनी अपनी टीम के साथ इस यात्रा में शामिल होकर सभी को यात्रा के विषय में परिचय दिया।
यात्रा का शुभारंभ गौरी शंकर मंदिर से हुआ जोकि आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा से होते हुए कोतवाली रोड, ड्रमंड गंज चौराहा,चावला चौराहा, गैस चौराहे से छतरी चौराहे होते हुए उर्मिल बरात घर में जाकर यात्रा संपन्न हुई।
इस शोभायात्रा में स्कूलों के बच्चों को एकत्रित किया गया। तथा छात्राओं को घोड़ों पर बैठाकर शिवाजी महाराज, जीजाबाई, स्वामी विवेकानंद रूपी बच्चों का भेष बनाकर दर्शकों का मन मोहा साथ ही छात्राओं ने झांकी सजाकर एक शहर के अंदर प्रेरणा देने का काम किया हैं। और पूरी यात्रा में बच्चे नाचते गाते झूमते हुए आनंद लेते हुए यात्रा में शामिल हुए।
जगह-जगह लोगों ने किया सम्मान

जहां इस विशाल यात्रा हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व एवं स्कूल की छात्राओं द्वारा कई मार्गो से होते हुए निकाली गई तो जगह-जगह लोगों ने बच्चों के सम्मान में चाय बिस्किट वितरित की ।साथ ही संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा तथा वीरांगना वाहिनी की जिला अध्यक्ष स्वाति मिश्रा ने फलों व जल का वितरण किया। कई लोग विवेकानंद जी के साथ सभी लोग सेल्फी भी लेते हुए नजर आए। साथ ही पुलिस भी पूरे रूट में भरपूर सहयोग करती नजर आई साथी सीओ सिटी भी रैली के पीछे पीछे चल रहे थे वही शहर कोतवाल घन्नई चौकी इंचार्ज तथा थाना सुनगढ़ी पुलिस भी अपने मार्ग में रैली के साथ देखरेख में उपस्थित रहीं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!