file: img#wpstats{display:none}
Latest Posts
   
home 

बरेली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर बरेली में तिरंगे के रंग में देशभक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के मार्गदर्शन में कालीबाड़ी मंडल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। कालीबाड़ी मंडल की तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, कोतवाली से प्रारंभ होकर नवल्टी, पटेल चौक, बटलर प्लाज़ा, चौकी चौराहा होते हुए कमिश्नरी स्थित अमर शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

Read More
home 

बरेली में खून की कालाबाजारी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। कोतवाली पुलिस ने शहर में खून की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह गरीब और नशे के शिकार लोगों से खून निकलवाकर उसे मोटी रकम में बेचता था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गैंग में आईएमए ब्लड बैंक के दो सफाई कर्मचारी भी शामिल थे। एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेस वार्ता में बताया कि आईएमए ब्लड बैंक में कार्यरत सफाई कर्मचारी अभय और विनीत, अपने दो अन्य साथियों प्रेमनाथ और धीरेंद्र शर्मा के साथ मिलकर…

Read More
home 

बरेली में सौहार्द की मिसाल: जहां दो साल पहले विवाद था, वहीं इस बार भाईचारे की बरसात

नन्दकिशोर शर्मा@express views बरेली: कभी टकराव का कारण बना बरेली का जोगी नवादा इलाका इस बार सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बन गया। दो साल बाद जब रविवार को मौर्य वाली गली से कावड़ यात्रा निकली, तो नूरी मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर कावड़ियों का स्वागत किया। जहां विवाद था, वहीं अब मोहब्बत की मिसाल सड़क पर बिछे फूल, कंधे से कंधा मिलाकर चलते लोग, एक-दूसरे को मिठाई खिलाते और गले मिलते मुस्लिम व हिंदू – ये दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।वही…

Read More
Accident home 

हादसा: छुट्टा गाय से टकराई बाइक, बरेली निवासी युवक की मौत, एक घायल

पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बरेली निवासी संजय सैनी (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई छुट्टा गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के पास हुआ। दोनों युवक खटीमा से पीलीभीत की ओर लौट रहे थे। मृतक संजय सैनी, बरेली के माली का पुलिया…

Read More
home 

एक महीने से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक महीने से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ ही गया। तेंदुए ने पिछले कुछ हफ्तों में कई ग्रामीणों पर हमले किए, जिससे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया था। स्थानीय लोग खेतों में काम करने से भी डरने लगे थे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले एक महीने में कई जगह पिंजरे लगाए थे। आखिरकार हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित खेतान फैक्ट्री के पास लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। तेंदुए…

Read More
home 

बसपा के आंवला और बरेली लोकसभा के प्रत्याशियों के पर्चे हुए निरस्त।

बरेली।यूपी के बरेली में बसपा प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने से  सियासी गलियारों में हड़कम्प मच गया है। बरेली सीट पर बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशी का नामांकन खारिज हो गया। बसपा ने बरेली सीट पर पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को प्रत्याशी बनाया था, जबकि आंवला सीट पर आबिद अली को प्रत्याशी बनाया था। 12 अप्रैल से नामांकन शुरू हुए और 19 अप्रैल आखिरी दिन था। मिली जानकारी के अनुसार, बरेली लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार के कागजात में पायी गई कमी के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन…

Read More
error: Content is protected !!