Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने और धमकी देने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला खकरा निवासी हितेश कुमार सक्सेना ने 28 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-2020 में वह रिजवान हुसैन के घर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाते थे, जहां उनका परिचय रिजवान की भांजी रौनक फातिमा से हुआ।

हितेश का आरोप है कि रौनक फातिमा और उसके रिश्तेदारों ने षड्यंत्र रचकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद वर्ष 2023 में उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई और अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि 4 अप्रैल 2025 को उसे सज्जाद हुसैन के घर बुलाकर अवैध रूप से उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। मामले में बीएनएस की धारा 127(2), 351(2), 352/308(2), 318(4)/61 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज किया गया।

मंगलवार को पुलिस टीम ने मामले के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रिजवान हुसैन (48), सज्जाद हुसैन (62) दोनों निवासी मोहल्ला वासिल, थाना कोतवाली और रौनक फातिमा (19) निवासी ग्राम बरा मझलिया, थाना अमरिया के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!