Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

तिरंगे की लाइटों को ढकने वाले प्रचार फ्लेक्स को नगर पंचायत हटवाएगी

​बरखेड़ा :कस्बे के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण और रोशनी के लिए लगाई गई तिरंगा लाइटों को ढककर लगाए गए प्रचार फ्लेक्स पर नगर पंचायत ने सख्त कार्रवाई की है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इन सभी फ्लेक्स को हटवा दिया जाएगा इस बात को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर खंभे पर तिरंगा और लाखों रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगवाकर मार्ग को सजाया गया था। आरोप है कि रातोंरात कस्बे के एक चेयरमैन पद के प्रत्याशी द्वारा…

Read More

मारपीट में महिला घायल, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम अलखथान गोटिया में गंदगी को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित देवेंद्र कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम अलखथान गोटिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे गांव की शांति देवी उनके घर के सामने गंदगी साफ कर रही थीं। इसी दौरान उनकी पत्नी कमलेश कुमारी ने गंदगी करने से मना…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कोर्ट मैरिज को लेकर युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन में कोर्ट मैरिज को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम परेवा निवासी अरविंद पुत्र डालजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई ने लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम पिपरिया मंडन निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि 22 अगस्त को…

Read More

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, सीसीटीवी वीडियो वायरल, चार पर मुकदमा दर्ज

बरखेडा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम दौलतपुर पट्टी निवासी गुड्डी देवी पत्नी रामौतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार…

Read More
fir home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

हत्या के मामले में चार माह बाद पांच लोगों पर न्यायालय के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार माह बाद पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम करनापुर निवासी परमेश्वरी दयाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके पुत्र छत्रपाल के पास लगभग 18 बीघा कृषि भूमि थी। आरोप है कि छत्रपाल की पत्नी, साले और अन्य परिजनों ने दबाव बनाकर दो बीघा कृषि भूमि बिकवा दी तथा यूकेलिप्टस के पेड़ भी बेच दिए। जब छत्रपाल…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

एआरटीओ की गाड़ी देखकर तेज भगाया टेंपो, पलटने से पांच छात्र घायल

बरखेड़ा।बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शनिवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। इनमें कक्षा नौ के छात्र हिमालय की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।बरखेड़ा निवासी बंटी शर्मा ने बीसलपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हिमालय एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह टेंपो से कॉलेज जा रहा था। आरोप है कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

लाखों की लागत से बना खेल मैदान, बिना उपकरणों के कैसे निखरेगी ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा

बरखेड़ा/पीलीभीत। ग्रामीण अंचल के होनहार खिलाड़ियों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के सरकारी दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ा पुखा में लाखों रुपए की सरकारी धनराशि खर्च कर बनाया गया खेल मैदान आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्मित इस खेल मैदान का मुख्य द्वार तो बड़े-बड़े नारों और चमकीले रंगों से सँवार दिया गया, लेकिन इसके अंदर की हकीकत बेहद चौंकाने वाली और निराशाजनक है। निर्माण कार्य पूरा होने के लंबा समय बीत जाने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

तीन दिन में तेंदुए ने दूसरे निराश्रित बछड़े को बनाया निवाला,ग्रामीणों में पशुओं की सुरक्षा को लेकर भय

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तीन दिन के भीतर तेंदुए ने एक और निराश्रित बछड़े को अपना निवाला बना लिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गौशाला से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में बछड़े का अधखाया शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और पशु चिकित्साधिकारी बरखेड़ा को दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों, वन विभाग और राजस्व विभाग की मौजूदगी में बछड़े…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली: BDA की बड़ी कार्रवाई, गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास 7 दुकानों पर चला बुलडोजर

बरेली।  अवैध निर्माण के खिलाफ BDA ने बड़ी कार्रवाई की है। गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास बनी सात दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।दरअसल, गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास इन दुकानों को लेकर BDA की ओर से करीब तीन महीने पहले भी कार्रवाई की गई थी। दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खाली नहीं की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

खराब बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, बिजली घर जाकर जताया विरोध

बरखेड़ा। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को वार्ड नंबर-8 की बिजली लाइन के एक फेस में फॉल्ट होने से दोपहर बाद बिजली गुल हो गई। कई बार फॉल्ट ठीक करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई और रात में फिर बिजली चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद जेई ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोग रात करीब 11 बजे सभासद प्रतिनिधि राजेश सक्सेना के साथ बिजलीघर पहुंचे और विरोध जताया। पूरी रात बिजली न मिलने से…

Read More
error: Content is protected !!