Latest Posts

शौच के लिए रुका युवक, बाइक चोरी

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधकटा गांव के पास शौच करने को गये युबक की बाइक चोरी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।
​ शामली जिले के आदर्श मंडी निवासी पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि वह वर्तमान में पीलीभीत स्थित बीकेडी अकादमी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 28अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे, वह अपने भतीजे अर्जुन के साथ बाइक से मानपुर जलालपुर गांव से लौट रहे थे।
​रास्ते मे ग्राम अधकटा चौराहे के पास शौच के लिए वह बाइक खड़ी कर चले गए, कि जल्दबाजी में बाइक की चाबी उसी में लगी रह गई थी। जब वह थोड़ी देर बाद वापस लौटे, तो उन्हें बाइक वहां नहीं मिली. अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाइक चोरी कर लिए जाने का संदेह है।
​शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर, बरखेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!