Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

18 अप्रैल को पीलीभीत आएंगे CM योगी, सौंपेंगे विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक

दशकों का इंतजार होगा खत्म, न्यूरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद बांटेंगे अधिकार पत्र प्रशासन अलर्ट मोड पर, युद्ध स्तर पर शुरू हुईं तैयारियां पीलीभीत। जनपद के हजारों विस्थापित परिवारों के लिए 18 अप्रैल की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान दशकों से अपनी जमीन पर हक की लड़ाई लड़ रहे विस्थापितों को ‘भौमिक अधिकार पत्र’ सौंपकर उन्हें भूमि का असली मालिक बनाएंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा न्यूरिया का शिवमुक्ति धाम मंदिर परिसर, जहाँ मुख्यमंत्री…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: पुलिस की बड़ी कार्यवाई, ट्रेजरी गबन मामले में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज

पीलीभीत। जनपद में सरकारी धन के गबन के बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 53 बैंक खातों में जमा 5 करोड़ 28 लाख 57 हजार 605 रुपये की भारी-भरकम धनराशि को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा किए गए करोड़ों के ट्रेजरी घोटाले की जांच के क्रम में की गई है। क्या है पूरा मामला? बीते 13 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी कि इल्हाम…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

DM सहित आधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बरेली । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट व अन्य स्थानों पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। डीएम ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उनके विचारों, सिद्धांतों एवं आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रशासनिक…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली सुमन गंगवार का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पीलीभीत के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुमन गंगवार न केवल एक समर्पित जीवनसंगिनी थीं, बल्कि वे स्वयं भी सार्वजनिक जीवन में बेहद सक्रिय रहीं। उनके नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं। वे ललौरीखेड़ा ब्लॉक की दो बार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं।उन्होंने जिला…

Read More
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध कार्य एवं आचरण के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर एवं दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक ना0पु0 जयपाल सिंह को निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की गयी है।

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा को फोन पर प्रताड़ित करने का  मामला सामने आया है। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, वहीं उसकी मां का रोजगार भी ठप हो गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फैयाज हाफिज अहमद नामक व्यक्ति पिछले कुछ समय…

Read More

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर किसी की जान पर बन आए। शुक्रवार शाम बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नगर पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे अर्धनिर्मित नाले की सरिया एक युवक के पैर के आर-पार निकल गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सरिया काटकर युवक को नाले से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, ग्राम रम्पुरा नत्थू निवासी कोमिल प्रसाद (पुत्र अज्ञात) शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव से बरखेड़ा बाजार आ रहा था।…

Read More
अंतरराष्ट्रीय उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने विभिन्न थानों में दर्ज 95 मुकदमों से संबंधित करीब 2.15 करोड़ रुपये की ड्रग्स को वैज्ञानिक विधि से भट्टी में जलाकर विनष्ट कर दिया। 16 थानों का माल, 71 किलो नशीला पदार्थ जनपद के 16 अलग-अलग थानों में दर्ज 95 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जमा थे।…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज उर्से ताजुश्शरिया को साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण परिवेश में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम आयोजको से जाना कि कहॉ क्या व्यवस्थायेंं कराये जाने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने आयोजकों से पूछा कि विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर यदि कोई ऐसी व्यवस्था है जिसे और बेहतर बनाया जा सकता है तो बताइये। जिलाधिकारी ने कहा कि…

Read More
error: Content is protected !!