Latest Posts

मोटरसाइकिल लूट का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

बरखेड़ा। मोटरसाइकिल लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बीते 28 अक्टूबर को दौलतपुर से पिपरिया मंडन जाने वाले मार्ग पर गांव जगदीशापुर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल लूट की घटना हुई थी। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजनीश कुमार निवासी जगदीशापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सतेन्द्रकुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल लूट के वांछित तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!