Latest Posts

महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
​ थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना तीन सितंबर की है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही एक गुंडा दबंग युवक सुमित कुमार ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। थानाध्यक्ष स्टेन्द्रकुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!