Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और यादगार रहा। मौका था विभाग के पहले बैच (2001) के छात्रों के रजत जयंती (सिल्वर जुबली) रीयूनियन का। दो दशक से अधिक का समय बीत जाने के बाद जब ये पुराने दोस्त अपने पुराने प्रांगण में लौटे, तो कैंपस फिर से पुरानी किलकारियों और यादों से गूंज उठा। समारोह के दौरान पूर्व छात्रों ने विभाग की प्रोफेसर वंदना शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश त्रिपाठी के साथ अपने पुराने क्लासरूम का दौरा किया। उन्होंने छात्र जीवन…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को नवाबगंज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार द्वारा किया गया। गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों से लगातार मुकर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मुखिया जो बात कहते हैं, अगले ही दिन उसके विपरीत निर्णय सामने आ जाता है। राजेंद्र पाल गौतम ने…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर पर सात दिनों से चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पंडित सौरभ शर्मा एवं पंडित राजीव शर्मा ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया उसके बाद सभी मोहल्ले वासियों ने गणपति बप्पा की मूर्ति को गाड़ी में बैठाकर कस्बे में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गुलाल की होली खेलते हुए कस्बे में भव्य यात्रा निकाली। उसके बाद पिथुपुरा रामगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजक…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद एक घायल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना 9 सितंबर की है। संजयनगर निवासी 52 वर्षीय पूनम अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को शुगर की दवा बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 75 फर्जी दवाइयों के पैकेट, फर्जी बिल और वेबसाइट का डेटा बरामद किया है। एसएसपी और एसपी सिटी के निर्देशन में थाना बारादरी पुलिस ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सोनालिका ट्रैक्टर, कटी हुई ट्राली का सामान चार पहिये, धुरा, रिम आदि, व एलपीजी सिलेंडर,ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर के पाइप बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धौरा टांडा निवासी पीड़ित मोहम्मद जाहिद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात उन्होंने अपना सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली धौरा टांडा मार्ग स्थित मुखिया…

Read More

अग्निवीर बनने को देर रात से जुटने लगे अभ्यर्थी, कल लगाएंगे दौड़

बरेली। 13 सितंबर।सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जाट रेजिमेंट सेंटर में 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती सोमवार से शुरू हो रही है। इसके लिए रविवार देर रात से ही अभ्यर्थी जाट सेंटर के प्रवेश द्वार पर पहुंचने लगे। भर्ती के पहले दिन टेक्निकल ट्रेड में बरेली, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल व हरदोई समेत पांच जिलों के अभ्यर्थी मैदान में दौड़ लगाएंगे। बरेली सेना भर्ती मुख्यालय के अनुसार 14 से 30 सितंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई

बरेली । कान्हा उपवन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सेवा अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई कर गायों को चारा खिलाया और फल भी खिलाए। अभियान में बरेली के मेयर उमेश गौतम भी शामिल हुए, उन्होंने स्वयं गौशाला में साफ-सफाई की।मेयर उमेश गौतम ने लोगों से विशेष दिनों पर गौशाला पहुंचकर सेवा करने की अपील की।उन्होंने कहा कि अपने विशेष दिन पर यहां आकर गायों की सेवा करने से अच्छा अनुभव मिलता है।मेयर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सेवा करना चाहता है तो…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

निबन्ध प्रतियोगिता में मीरा मोहन प्रथम,विनीता और अरुणा द्वितीय स्थान पर रहीं

जयपुर के साहित्यकार हरिशंकर शर्मा सम्मानित बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रविवार को बड़े बाग रामलीला ग्राउंड के सामने द्वारिका पुरम कालोनी में हुआ। प्रतियोगिता का प्रारंभ अरुणा सिन्हा की सरस्वती वंदना से हुआ। हिंदी गीत मधु वर्मा,इन्द्र देव त्रिवेदी और मुकेश सक्सेना ने किया।हिंदी निबन्ध प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मीरा मोहन को प्रथम,विनीता मेहरोत्रा और अरुणा सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके बाज़ी मारी। वहीं अखिलेश गुप्ता और अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अधेड़ व्यक्ति ने उफ़नाती बहगुल नदी पुल से लगाई छलांग, तलाश में जुटे गौतखोर, मोटरसाइकिल से हुई व्यक्ति की पहचान

बरेली। जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहगुल नदी पुल पर शनिवार को पहुँचे मोबाइक सबार युवक ने बाइक छोड़ उफ़नाती बहगुल नदी में चलाँग लगा दी घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई।वहगुल नदी में छलांग लगाने की सूचना पर प्रभारी निरिक्षक राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ घटना की पड़ताल करते हुए व्यक्ति की तलाश प्रारम्भ कराई। पुलिस अनुसार नदी में छलांग लगाने वाले अधेड़ व्यक्ति की पहँचान पुल पर मौजूद खड़ी मोबाइक के अनुसार राजेश पुत्र राम…

Read More
error: Content is protected !!