Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं गंभीर समस्या बरेली के लाइन पार क्षेत्र स्थित मोहल्ला मुरावपुरा के निवासी पिछले लंबे समय से अपने आवागमन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
स्थिति यह है कि यह पूरा इलाका चारों तरफ से बड़ी बाधाओं से घिरा हुआ है सामने रेलवे लाइन और हाईटेंशन बिजली का जाल है, पीछे उफनती नदी बाढ़ का खतरा बनती है, और दाईं ओर एक बड़ा नाला मुख्य मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध करता है। मुख्य मार्ग से संपर्क न होने के कारण सैकड़ों नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का रोजमर्रा का जीवन बेहद कठिन हो गया है। 21 अगस्त  को ऑनलाइन शिकायत के बावजूद मामला अभी तक लंबित है।अब मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से गुहार लगाई है कि एक संयुक्त तकनीकी टीम गठित कर सुरक्षित संपर्क मार्ग या अंडरपास का निर्माण जल्द कराया जाए।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!