Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी छोटू उर्फ रिजवान के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर की सुबह करीब 6 बजकर 2 मिनट पर आंवला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं के वध के मामले में फरार आरोपी छोटू उर्फ रिजवान रेवरी गांव की ओर से आंवला-रामनगर मार्ग की तरफ आ रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने रेवरी मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली आरक्षी दुलीचंद के बाएं बाजू को छूकर निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के रेवरी खुर्द गांव निवासी करीब 30 वर्षीय छोटू उर्फ रिजवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तलाश करने और वध की घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी आंवला भेजा गया है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!