Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध कार्य एवं आचरण के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर एवं दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक ना0पु0 जयपाल सिंह को निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की गयी है।

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज उर्से ताजुश्शरिया को साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण परिवेश में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम आयोजको से जाना कि कहॉ क्या व्यवस्थायेंं कराये जाने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने आयोजकों से पूछा कि विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर यदि कोई ऐसी व्यवस्था है जिसे और बेहतर बनाया जा सकता है तो बताइये। जिलाधिकारी ने कहा कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली:  एक्शन में DM जिला पूर्ति कार्यालय और जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को अचानक एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिला अस्पताल और कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और राशन/ईंधन वितरण में पारदर्शिता बरतने के कड़े निर्देश दिए। अस्पताल में बोले डीएम- ‘कर्मियों के पास हों आईडी कार्ड जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड और दवा वितरण केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना और मिल रही सुविधाओं…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को नेशनल हाइवे के झुमका चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से रात की ड्यूटी से लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी।पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।टक्कर मारकर भाग रहा पिकअप और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव धनतिया निवासी चंद्रपाल गंगवार (75) परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक कार शोरूम पर रात की चौकीदारी करते थे।रोज की तरह बुधवार सुबह को वह रात की ड्यूटी करके साइकिल के द्वारा घर लौट…

Read More
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली विनीता अग्रवाल उम्र 38 पत्नी अनूप अग्रवाल की मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद वह उसके नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और ट्रेन की चपेट में आने से विनीता की मौके…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अज्ञात युवकों ने खाने का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटकर किया लहूलुहान 

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी ।कस्बे में खाने का ठेला लगाकर, खाना बेचने वाले व्यक्ति को घर जाते समय कुछ लड़कों ने रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा बरेली अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार कुरतरा गांव निवासी प्यारे लाल दिबाकर अपनी पत्नी के साथ कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे नंदराम ट्रैक्टर वाले की दुकान के सामने रोड पर ही खाना का ठेला लगाते है। मंगलवार शाम करीब सात बजे…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ राज्य लखनऊ 

पुलिस मुठभेड़ में छिनैती करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर, कैंट और इज्जतनगर क्षेत्रों में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 12 और 13 मार्च को इज्जतनगर, कैंट और सुभाषनगर क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से पर्स, मोबाइल और हैंडबैग छीनने की घटनाएं की थीं। इन मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पुलिस टीमें जांच में जुटी…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य 

बुलडोजर एक्शन: सीएम ग्रिड योजना के तहत 60 दुकानों पर कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू व्यापारी और अतिक्रमण टीम मे नोकझोंक

  धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक एक्शन: तीन बुलडोजर के साथ भारी पुलिस बल तैनात नोटिस के बाद कार्रवाई: बरेली में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त बरेली। होली के बाद शहर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक नगर निगम की टीम ने बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत चल रही…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

नाले में मिला नवजात का शव, निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल

  Report:nandkishor sharma Edited by:mohit k johari बरेली। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह दिल दहला देने वाली घटना एसके नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और स्थानीय निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच…

Read More
error: Content is protected !!