Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, 4 घरों में बोला धावा, बाइक-जेवर समेत लाखों का माल पार

  बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए कई घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल, नगदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम भैसाई पर्वतपुर निवासी बॉबी सिंह ने बताया कि बीती रात चोर छत के जीने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट को कहा अलविदा,थामा भाकियू टिकैत का हाथ

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज उठाने वाले समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट छोड़ कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाकियू टिकैत का दामन थाम लिया।इस अवसर पर भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने मोहम्मद अहमद फौजी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने हाथ मिलाकर एवं गले लगाकर संगठन में उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि मोहम्मद अहमद फौजी लंबे समय से गरीब,…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंजा नगर पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व में शहर में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से हुई। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

नावालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

 आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपी के पास से एक 315 वोर तमंचा एक खोखा दो जिंदा कारतूस कुछ रुपए बरामद  बरेली। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 27 वर्षीय आरोपी विमलेश कुमार को थाना नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस…

Read More
home अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय 

बलूचिस्तान ने मनाया ‘स्वतंत्रता दिवस’, मानवाधिकारों के मुद्दे पर भारत का किया शुक्रिया

@evdesk दिल्ली।अशांत बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने आजादी का ऐलान करते हुए 11 अगस्त को बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए। बलूच नेताओं ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे पर भारत के रुख की जमकर तारीफ की और भारतीय मीडिया का आभार जताया। बलूच नेताओं ने स्पष्ट किया कि भारत के व्यापक मानवाधिकार रुख से उनके आंदोलन को बल मिला है। हालांकि, भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने अपनी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सावन के पावन मास में रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

​बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ  दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र के प्रसिद्ध बिछुया बाबा मड़ी स्थल से आज बुधवार को  सुबह 11 बजे  20बी पैदल कांवर यात्रियों का जत्था विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर कछला घाट के लिए धूमधाम से रवाना हुआ। हर साल की तरह इस बार भी शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। ​मंदिर के महंत श्यामू ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को बिछुया बाबा स्थित शिव मंदिर पर गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए…

Read More

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

​बरखेड़ा :  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से आरंभ हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, क्षेत्र के प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ​यह यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए थाना, अस्पताल और गोपी कॉलोनी पहुँची। इसके बाद नवाबगंज तिराहे से वापस लौटकर पुनः ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बे…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

प्लॉट पर कब्जे के विरोध में चार महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास

 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकिट्टिया निवासी गौरव ने पड़ोसी पर 200 गज के प्लॉट पर करीब दो महीने से कब्जा करने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह प्लॉट पर निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचीं परिवार की चार महिलाओं ने बाद में कलेक्ट्रेट गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर उन्हें बचा लिया। गौरव के मुताबिक, उनकी चाची…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत:धन्वंतरि अस्पताल में महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का धरना प्रदर्शन

न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा Edited by:mohit पीलीभीत। धन्वंतरि अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन कराने गई महिला की मौत का मामला अब बेहद गंभीर हो गया है। आज अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे मृतका के परिजनों ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर मौजूद रहकर बड़ी मुश्किल से परिजनों को आत्मदाह से रोका। क्या है पूरा मामला विदित हो 3 अगस्त2026 को महाराजा रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।  सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्तों एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10 अगस्त को थाना बरखेड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। ​चेकिंग के दौरान सुजुकी कंपनी की स्लेटी रंग की कार (जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर PB13BB3587 अंकित था) को रोककर चालक लोकेश उर्फ गंजा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा…

Read More
error: Content is protected !!