Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरसात की शुरुआत में ही खुली पोल, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा

​ बरखेड़ा।बरसात शुरू होते ही ग्राम पंचायत पौटां कलां की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई तेज मूसलाधार बारिश के बाद पौटा बस स्टैंड से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क जलभराव के कारण किसी नहर में तब्दील हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया और नालियों का गंदा पानी बहकर लोगों के घरों के भीतर तक जा पहुंचा। ​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जल निकासी और…

Read More

बहादुरपुर हुकमी में आवादी के बीच घुसा तेंदुआ, दो बकरियों पर किया हमला,ग्रामीणों में दहशत

​बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुकमी में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लेकिन ताजा घटना ने ग्रामीणों की चिंता को और बढ़ा दिया है। मंगलवार को तेंदुआ सीधे गांव की घनी आबादी के बीच जा पहुंचा और वहां दो बकरियों को अपना शिकार बनाया। ​ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए ने आवादी के बीचों-बीच हमला कर दो बकरियों को निशाना बनाया। इस हमले में एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तमंचे व कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

अमरिया (पीलीभीत)।जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध असलाहधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अमरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, अमरिया पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला संपन्न, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर ‘हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा’ अभियान के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत पार्टी के महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की तथा इसका संचालन अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी गुलशन आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अवैध कब्जों और भूमाफियाओं के खिलाफ हिन्दू महासभा का हल्लाबोल,सदर तहसील में धरना, SDM को सौंपा ज्ञापन

  पीलीभीत। जनपद में सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल, शत्रु संपत्ति और श्मशान भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों व प्लाटिंग के विरोध में मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सदर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उप उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण सार्वजनिक संपत्तियां लूटी…

Read More
error: Content is protected !!