Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

  • ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंजा नगर

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व में शहर में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से हुई। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी मोटरसाइकिलों पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराते हुए रैली निकाली। यह यात्रा पीलीभीत नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देशभक्ति का संदेश देती हुई रामा इंटर कॉलेज पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान पूरे शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर नज़र आया। हाथों में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा पीलीभीत नगर गूंज उठा।

इस भव्य यात्रा में जिले भर से आए भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला। यात्रा में पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा व अनुराग अग्निहोत्री,ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, एवं मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा,युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चेतन शर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा डालचंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, विकास श्रीवास्तव, रेखा सिंह परिहार, अतिंदर पाल सिंह, मानसिंह राठौर, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, विकास वाल्मीकि, अमित कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार एवं जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर
के अलावा विजय सिंह गंगवार, भीम सिंह चौहान, हर्षित चौधरी, प्रतीक पांडे, रजनीश पांडे, अमित बाल्मीकि, धीरेन्द्र मिश्रा, सुमित गंगवार, शशिबाला कटियार, पुष्पा उपाध्याय, अंकुर गुप्ता, रत्ना शुक्ला, विपिन कुमार, मनोज मिश्रा, शिवनारायण शर्मा, अक्लीम मलिक, विवेक शुक्ला, प्यारेलाल कश्यप, अमनदीप मिश्रा समेत जिले भर के तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!