Latest Posts
   

सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

​बरखेड़ा:सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भोपतपुर स्थित बिछुया बाबा मढ़ी से 12 अगस्त को आरंभ हुई पैदल कांवड़ यात्रा के शिव भक्तों ने आज सावन के तीसरे सोमवार को बिछुया बाबा मढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। ​आज सुबह लगभग 10 बजे कछला घाट से जल लेकर चले करीब 150 पैदल कांवड़िए जत्थे के साथ बिछुया बाबा मढ़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचते ही सभी शिव भक्तों ने पवित्र गंगाजल से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व, पारंपरिक मेलों और ‘नगाई’ रस्म ने खींचा सबका ध्यान

​बरखेड़ा:क्षेत्र में सदियों पुराना नागपंचमी का त्योहार सोमवार को पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के शिव मंदिरों और शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नागदेवता को दूध अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र में कई जगह भव्य मेलों का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​कस्बा बरखेड़ा के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा देवस्थल पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले का भरपूर आनंद…

Read More

मां गोमती उद्गम स्थल पर विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, सांस्कृतिक एकता और संगठन विस्तार पर जोर

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर स्थित स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक के उपरांत माधोटांडा प्रखंड स्थित पावन मां गोमती उद्गम स्थल पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपराओं के संरक्षण और संगठन के सशक्तिकरण का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने अखंड भारत की अवधारणा और भारतीय इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, कार्यकर्ताओं की राय से चुने जाएंगे जिला और शहर अध्यक्ष

पीलीभीत। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शहर के एक बारातघर में आयोजित प्रेसवार्ता और संगठनात्मक बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इस अभियान के तहत पीलीभीत पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. खूँटिया ने स्पष्ट किया कि संगठन में पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और जमीनी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर ही नए जिला व शहर अध्यक्ष का चयन होगा। डॉ. खूँटिया ने पत्रकारों…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

सावन के तीसरे सोमवार पर बरेली में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजी नाथ नगरी

बरेली। सावन माह के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी बरेली में शिवभक्ति का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। हरिद्वार, कछला और विभिन्न गंगाघाटों से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंच रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों और ऐतिहासिक सप्तनाथ मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की भव्य वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। आसमान से हुई फूलों की बारिश सावन के तीसरे सोमवार के पावन पर्व पर बरेली के डीएम अविनाश…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना बरखेड़ा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम रम्पुरा नत्थू की ओर से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। युवक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत चौकी शाही एवं चौकी आसाम रोड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों, प्रमुख स्थलों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत : धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया, जिसके उपरांत अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके साथ ही जनपद के सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर भी तिरंगा फहराया गया। राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी हमें कड़े…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: हिंदू महासभा ने निकाली भव्य ‘स्वाभिमान तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद में भव्य “स्वाभिमान तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। मंदिर से कबूतर उड़ाकर हुआ शुभारंभ यात्रा का शुभारंभ श्री गौरीशंकर मंदिर से हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के वीर…

Read More

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे गेटमैन की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिमरा अकबरगंज रेलबे फाटक  के  गेटमैन रघुवीर ने बताया कि शाम करीब 4:16 बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन के शेरगंज हॉल्ट के पास, सिमरा अकबरगंज रेलवे फाटक से लगभग 50 मीटर बीसलपुर की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 24…

Read More
error: Content is protected !!