शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना बरखेड़ा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम रम्पुरा नत्थू की ओर से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। युवक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।…

Read More