Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर 7, कहारान निवासी सुधांशु वर्मा (28 वर्ष) पुत्र विनोद वर्मा के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे  बरखेड़ा पिपरा रोड के किनारे ग्रामीणों ने स्थानीय निवासी सुरेश मौर्य के खेतों में एक शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में वार्ड नंबर-1 स्थित स्टेशन के पीछे की गली में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।​पीड़ित रामेश्वर दयाल ने  तहरीर देते हुये बताया कि अपने परिवार के साथ पिछले आठ महीनों से गोरखपुर के एक ईंट…

Read More

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली। थाना बारादरी पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं मामले का संबंध दुबई से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। वही एसएसपी अनुराग आर्य ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर माधोबाड़ी क्षेत्र में…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे में टूटी सड़कों, बजबजाती नालियों और चारों तरफ फैली गंदगी ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बे में लोधी नगर स्टेशन रोड पर घुंघरू वाले बाबा के मंदिर को जाने वाले रास्ते पर और सभासद अबोध सिंह की लकड़ी की टाल के पास एवं अन्य कई मोहल्लों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जहां रोजाना राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात शुरू…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मुर्गों की लड़ाई पर लग रहा था दांव, छह जुआरी गिरफ्तार

भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात मुर्गे और 2910 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि सैदपुर प्यारेलाल गांव स्थित एक आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर दरोगा रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

150 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत, सेंट्रल बैंक ने आयोजित किया मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम

बरेली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली द्वारा आईएमए सभागार में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रमुख डी.के. अर्जवानी ने की। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों एवं ग्राहकों ने भाग लिया। इस दौरान बैंक द्वारा कुल ₹150 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए तथा लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी सलमान खान ने भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित विभिन्न कृषि ऋण एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राहकों की जिज्ञासाओं…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

प्यार के लिए टूटी मजहब की दीवार, मैजवीन बनीं लक्ष्मी, वैदिक रीति से रचाई शादी

बरेली।जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्यार के आगे मजहब की दीवारें भी टूट गईं। शीशगढ़ क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय मैजवीन ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम लक्ष्मी रख लिया और अपने प्रेमी विशाल के साथ वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि विशाल और मैजवीन की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। अलग-अलग धर्मों से होने के कारण दोनों के परिवार इस रिश्ते…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

खेल-खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में

फतेहगंज पश्चिमी /बरेली। कस्बे में खेल-खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी इमरान और मोहम्मद कैफ उर्फ कलुआ के बीच चार दिन पूर्व खेलते समय किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। बुधवार देर रात दोनों पक्षों…

Read More

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर

बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के गांधी आश्रम चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव जिओरहा कल्याणपुर निवासी निशांत गंगवार (20 वर्ष) और प्रदीप कुमार बाइक से अपनी बुआ के घर अमराकरोड़ (बीसलपुर) जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांधी आश्रम चौराहे के पास पहुंची, पीछे से आ रही…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पुलिस उपाधीक्षक के बेटे ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में मारी बाजी, बने राज्य कर अधिकारी

बरेली। आंवला क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी निवासी मुनेश कुमार शर्मा (हाल निवासी गणेशपुरम बरेली ) के पुत्र होनहार शशांक पाठक ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) पद पर चयनित होकर परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया है। शशांक की इस सफलता से परिजनों, मित्रों में हर्ष का माहौल है। शशांक पाठक के पिता मुनेश कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में एडीजी कार्यालय गोरखपुर में तैनात हैं। उनकी माता ग्रहणी…

Read More
error: Content is protected !!