प्रज्ञा पुराण कथा एवं हवन के समापन पर हुआ विशाल भंडारा, गूंजे जयकारे
बरखेड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ग्राम डढ़िया रांझे स्थित ‘पकड़िया वाले बाबा मंदिर’ परिसर में पिछले छः दिनों से चल रही पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं हवन यज्ञ का भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। आज 25 मई की सुबह, आयोजन समिति के सदस्यों ने सपत्नीक यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गायत्री परिवार के टोलीनायक श्री राम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सम्मिलित रूप…
Read More