Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

1 नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली महारैली पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने लगाया वोट काटने का आरोप

पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से 10 लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। तरुण त्यागी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं है और देश के 30 राज्यों में एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ 50 लाख…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

दिल्ली महारैली की सफलता को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

तरुण त्यागी बोले– भाजपा सरकार के तमाम षड्यंत्रों के बावजूद सफल होगी कांग्रेस की महारैली बरेली। आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली की एक संयुक्त बैठक चोपड़ा रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलैनी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने की। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से आए पर्यवेक्षक तरुण त्यागी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए AICC…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य युवक को रात के समय उसके घर में घुसते हुए टोकने पर, आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। ​​साहिल निवासी वार्ड नं 8 बरखेड़ा के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर  की रात करीब 11:30 बजे की है। उसने आरोप लगाया कि कसबा बरखेड़ा वार्ड नंबर 5 का निवासी वार्ड नं 8 का एक युबक, नियत खराब होने के कारण उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। ​शिकायतकर्ता का…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में माधौटांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी दानिश पुत्र राशिद खान को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर बने एक अवैध गोदाम से कुल 43 कार्टन बरामद हुए। इनमें 5,57,760 नशीले कैप्सूल भरे थे, जिनकी अनुमानित क़ीमत क़रीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक मोटरसाइकिल और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फ़ोन भी मिला…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी के हाजी दानिश अख्तर मुक़ाबले में कहीं टिक नहीं सके। मतगणना पूरी होने पर ढिल्लों को 21,672 वोट मिले, जबकि अख्तर के खाते में 3,996 वोट आए। जीत का अंतर 17,676 मतों का रहा। शहर के संजय कम्युनिटी हाल में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी। उन्हें 5,251 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी के…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सचिन सिंह ठाकुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि आरोपी की गोली मुख्य आरक्षी रवाब मियां के दाहिने बाजू को छूकर निकल गई। मामला 21 अक्टूबर 2026 का है, जब थाना कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान आरोपी सचिन सिंह ठाकुर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई ने ₹5,000 की रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोप है कि वह एक ग्रामीण से वॉटर प्लांट का लोन पास कराने के नाम पर यह रकम माँग रहा था। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव बहादुरपुर हुक्मी के सुरेंद्र कुमार ने स्वरोजगार के लिए वॉटर प्लांट लगाने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने जिला उद्योग केंद्र में ऋण का आवेदन दिया। सुरेंद्र का आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने की एवज़ में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स और व्यूज बटोरने की भूख अब पीलीभीत की सड़कों पर राहगीरों के लिए काल बनती जा रही है। कंटेंट क्रिएटर्स ने हाईवे और ओवरब्रिज को अपनी बपौती और फिल्मी सेट समझ लिया है। नौगवां ओवरब्रिज पर बीच सड़क देर रात युवतियों का डांस हो या हाईवे पर गंधक-पोटाश से किए जा रहे जानलेवा धमाके। इन सब पर जिले की हाईटेक होने का दावा करने वाली पीलीभीत पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी उसकी कार्यप्रणाली को कटघरे में…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 करोड़ का माल बरामद, 03 तस्कर गिरफ्तार

सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन का निर्माण करते हुए 03 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को 04 किलो 515 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन, 08 किलो 560 ग्राम सोडियम कार्बोनेट, 01 किलो 694 ग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड, 02 अदद तराजू, 01 अदद भोगोना, 02 अदद परात, 03 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 03 अदद मोबाइल फोन व 2000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहे। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया सघन दौरा जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सदर तहसील, विकास खंड अमरिया और तहसील कलीनगर के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण…

Read More
error: Content is protected !!