Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत; दीवानी न्यायालय समेत पूरनपुर और बीसलपुर में होगा वादों का निस्तारण

पीलीभीत। जनपद में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कल यानी 14 मार्च को ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का वृहद आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश ने आज जागरूकता एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग इस अवसर के बारे में जान सकें। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पीलीभीत दीवानी न्यायालय परिसर के साथ-साथ पूरनपुर और बीसलपुर की अदालतों में भी किया जाएगा। लोक अदालत का समय सुबह 10:00 बजे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

भारतीय मजदूर संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, ब्रह्मस्वरूप वर्मा बने अध्यक्ष

अवनीश श्रीवास्तव@express views पीलीभीत। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को शहर के भारत मुकुट वेंकट सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मंत्री देव वर्मा और वरिष्ठ पदाधिकारी आर.पी. सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके उपरांत संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगरी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अधिवेशन में जिला अध्यक्ष साधुराम दिवाकर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

पीलीभीत के जतीपुर झड़प में घायल के इलाज में देरी को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अवनीश श्रीवास्तव@express views पीलीभीत। जतीपुर क्षेत्र में 12 मार्च को दो समुदायों के बीच हुई झड़प में घायल महेंद्र पाल के समय पर प्राथमिक उपचार न मिलने का आरोप सामने आया है। इस मामले में  राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पीलीभीत को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आवश्यक विभागीय कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में संगठन का कहना है कि घायल को जिला अस्पताल लाने के दौरान सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने पुलिस संबंधी औपचारिकताओं का हवाला देते हुए प्राथमिक उपचार…

Read More
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

अलविदा की नमाज को लेकर बरेली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बरेली। रमजान के आखिरी जुमे पर पढ़ी जाने वाली अलविदा की नमाज को लेकर बरेली में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। मानुष पारीक के नेतृत्व में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र चंद्र गौतम समेत कई थानों की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: सपा कैंप कार्यालय पर मनाई गई पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती

पीलीभीत | शुक्रवार को नकटादाना स्थित केजीएन 2 समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवाद के प्रखर नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया ‘धनश्री’ की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की नींव ही गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर कमजोर वर्ग के हितों…

Read More
error: Content is protected !!