Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राष्ट्रीय 

सड़क निर्माण कार्य में बाधा पड़ रहे अवैध कब्जों को नगर पंचायत में जेसीबी मशीन से तोड़ा

बरेली । नगर पंचायत द्वारा कस्बे की मेन रोड से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक 28 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड डालने में बांधा पड़ रहे अवैध निर्माण को नगर पंचायत ने बुलडोजर चलवा कर तोड़वा दिया। नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि कस्बे की मेन बाजार से कपड़ा बाजार, कुम्हारों वाले चौक तक (सड़क) सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा उस जगह पर दोनों ओर मकान मालिकों और दुकानदारों ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था, उन…

Read More
home उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ 

लखनऊ: नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़: क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में पुलिस ने नकली और प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में नामी कंपनियों की नकली सिगरेट और प्रतिबंधित विदेशी ब्रांड के करीब 4480 डिब्बे बरामद किए हैं,जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पकड़े…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मौत को मात देकर लौटीं विनीता, अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच एम्बुलेंस के एक झटके ने बचाई जान

पीलीभीत। ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ वाली कहावत पीलीभीत में उस समय सच साबित हुई, जब डॉक्टरों द्वारा मृतप्राय घोषित की जा चुकी एक महिला न केवल मौत के मुंह से बाहर आई, बल्कि अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है। जिला न्यायालय में तैनात विनीता शुक्ला की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, जहाँ मातम के बीच एक सड़क के गड्ढे ने उनकी जिंदगी की डोर को टूटने से बचा लिया। विनीता शुक्ला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

करोड़ों के घोटाले के आरोपी इल्हाम उर रहमान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जिला एवं सत्र न्यायालय ने भ्रष्टाचार और गंभीर अपराधों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए गबन के चर्चित मामले में आरोपी को बड़ी राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। जिला जज ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से जुड़े करीब 1.01 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले के मुख्य आरोपी और निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम उर रहमान उर्फ इल्हाम शम्सी की अग्रिम जमानत याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी अर्शी खातून के बैंक खाते में लगभग…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर को बड़ा झटका, कर्मचारी की मौत मामले में जमानत याचिका खारिज

पीलीभीत। जनपद के चर्चित अनिल हत्याकांड और संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश कश्यप को जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को जिला जज की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। अब वेदप्रकाश को जेल की सलाखों के पीछे ही रहना होगा और जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच लंबी जिरह हुई। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने…

Read More
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, 32 मिनट का वीडियो वायरल

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने कथित रूप से प्रेमिका से मिले धोखे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा और आरोपों का विस्तार से जिक्र किया है। वीडियो में विजय राठौर ने कहा कि वह कैंट क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने बताया कि करीब दो साल पहले धोपेश्वरनाथ…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस और पूर्ति विभाग की छापे मारी में एक घर से 15 घरेलू गैस सिलेंडर किए बरामद,एक खाली 14 भरे हुए, पूर्ति विभाग कार्यवाई में जुटा

बरेली । प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान मौके से 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पूर्ति विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसडीएम मीरगंज को सूचना मिली कि गांव नौसना निवासी नाजिर पुत्र जहीर अहमद बिना किसी वैध अनुमति के घरेलू गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते…

Read More
error: Content is protected !!