Latest Posts
   
home 

ट्रिपल इंजन की सरकार को चुनने के लिये करें 11 को मतदान:चौधरी

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि विकास के लिये मिलने वाली धनराशि का सही इस्तेमाल सिर्फ उनकी पार्टी को मिलने वाली जीत से ही संभव है।इसलिए ट्रिपल इंजन की सरकार को चुनने के लिये 11 को मतदान जरूर करें।

नगर प्रत्याशी डॉ आस्था अग्रवाल के चुनाव कार्यालय पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में जनता की मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी सड़क आदि सभी पर काम हुआ है। भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम चल रहा है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बिजली भी भेदभावपूर्ण तरीके से दी जाती थी। भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली का भेदभाव पूर्ण वितरण बंद हो गया। नगर निकाय में ऐसी सरकार चुने जब विकास और सुरक्षा पर साथ काम हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभासद की भूमिका बेहद अहम है। जब भाजपा का सभासद जीतकर पहुंचेंगा और अध्यक्ष भी उसी का होगा तभी बोर्ड बैठक में एजेंडा पास होकर विकास कार्य होगा। उन्होंने ने समस्त वार्डों के प्रत्याशियों के नाम भी मंच से बोले और उन्हें जिताने की अपील की।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!