Latest Posts
   
home 

निकाय चुनाव:पीलीभीत में निर्दलीय उम्मीदवारों ने उड़ाई भाजपा प्रत्याशी की नींद।

  • बागी कार्यकर्ताओं को नही है भाजपा में आस्था।

(निकाय चुनाव)पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत जिले में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बीजेपी उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है. निकाय चुनाव टिकट वितरण से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी बीजेपी उम्मीदवारों पर भारी पड़ रही है. बीजेपी के कई कद्दावर मंत्री और नेताओं के तमाम प्रयास के बावजूद बीजेपी के स्थानीय नेता बड़े नेता और कार्यकर्ता बीजेपी उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार से नदारद हैं. पीलीभीत में बीजेपी उम्मीदवार बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं की नाराजगी से संकट में है.

वनमंत्री की सभा मे लोगों का सैकड़ा भी नही लगा पार

दो दिन पूर्व कायस्थ वोटरों को लुभाने आये वन मंत्री अरुण सक्सेना की जनसभा में बागी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों का सैकड़ा भी पार नही लगा सके थे. इस दौरान खाली पड़ी कुर्सियां मीडिया में भी काफी सुर्खियां बनी रहीं. इससे कार्यकर्ताओं की गम्भीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है . वहीं दूसरी ओर भाजपा से बागी हुये निर्दलीय उम्मीदवार अवनेश कौशिक की पत्नी प्रियंका कौशिक को सभाओं में जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है . निर्दलीय उम्मीदवार प्रभात जैसवाल जिनकी स्थानीय लोगों में खासी पैठ है वो भी साइलेंट किलर के तौर पर अपने एक्शन में दिखाई दे रहे है.

निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा पर पड़ रहे भारी
पीलीभीत निकाय में चुनावी मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार आस्था अग्रवाल पर निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका अवनेश कौशिक के भारी पड़ते नजर आ रहे है. एक अंदरूनी सर्वे में पीलीभीत में जिस तरह से बीते दिनों में लोगों का रुझान निर्दलीय उम्मीदवार की ओर दिखा है उस तरह से तो बीजेपी उम्मीदवार जीत की दौड़ से बाहर दिखती नजर आ रही हैं.

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!