Latest Posts
   
home 

महंत का रोड शो हुआ हिट, हर तरफ नजर आईं गदा ही गदा

पीलीभीत। नगर निकाय चुनाव को लेकर पीलीभीत में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रियंका अवनेश कौशिक की रोड शो का नेतृत्व किया गया। रोड शो के दौरान नगर की सड़कें जाम रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

पीलीभीत नगर निकाय में चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है। सोमवार को निर्दलिय प्रत्याशी प्रियंका कौशिक ने अपने पति अवनेश कौशिक के साथ रोड शो किया। रोड शो में शामिल होने के लिए सुबह से ही नगरवासी ओम लॉन में एकत्र हो गए। रोड शो में शामिल होने लिए पुरुष वर्ग जहां सड़कों पर उतर आया वहीं दूसरी ओर महिलाओं का हुजूम छतों व बालकनी में जा डटा।

पुलिस प्रशासन का भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना छूटा

युवाओं के साथ ही युवतियां भी इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैप्चर करने में पीछे नहीं रहीं। इस दौरान पुलिस प्रशासन का भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना छूट रहा था। प्रियंका कौशिक का रोड शो ओम लॉन से शुरू हुआ, और स्टेशन रोड, जेपी रोड कलामन्दिर होते हुए चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुआ।

रोड शो के चलते नगर का मार्ग पूरी तरह से जाम

रोड शो में शामिल निर्दलीय प्रत्याशी के नारे लगाते समर्थकों से रोड शो के चलते नगर का मार्ग पूरी तरह से जाम नजर आया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!