Latest Posts
   
home 

बेनहर कॉलेज में समर कैंप का हुआ आयोजन

पीलीभीत।बेनहर कॉलेज में आयोजित समर कैम्प में दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों ने अध्यापक व अध्यापिकाओ के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

नन्हे-मुन्नों ने स्विमिंग, ओरिगामी , पाम पेंटिंग , कैलीग्राफी ,सेल्फ डिफेंस, क्ले मोल्डिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां सीखी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर परविंदर सिंह सैहमी के द्वारा किया गया ।छोटे बच्चों द्वारा सुंदर कलाकृतियां बनाई गई कक्षा के.जी .के बच्चों ने स्कूल के स्विमिंग पूल में स्विमिंग का आनंद लिया।बच्चों ने फायरलैस कुकिंग में ब्रेड सैंडविच ,रसना, सैलेड डेकोरेशन, बिस्किट डेकोरेशन डांस प्रतियोगिता आदि में सहभागिता की। इस अवसर पर पूजा गंगवार ,मनु सक्सेना, मेघा अरोड़ा, एंजेल जैसवार, नूतन अग्रवाल ,ऋचा अग्रवाल ,शिवांगी गुप्ता ,काशफा खानम,तनवी अग्रवाल ,शिखा मित्तल, सुनैना दीक्षित ,साक्षी सक्सेना, प्रियंका अग्रवाल ,जसमीत सेठी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मोहिनी उपाध्याय ने किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!