Latest Posts
   

बरेली:आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भड़का हिंदू संगठन, मुकदमा दर्ज।

बरेली/आंवला । जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के शिवपुरी में एक दूसरे समुदाय के युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना भारी पड़ गया। रविवार को दोपहर शिवपुरी के रहने वाले युवक शाहीन मंसूरी ने सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट डाल दी जिसको लेकर शिवपुरी गांव में एक आक्रोश देखने को मिला। मामले की सूचना हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष आशीष कठेरिया को दी गई जहां थाना सिरौली में मौके पर पहुंचकर अपने तमाम हिंदू संगठन के पदाधिकारी के साथ युवक के खिलाफ थाना सिरौली में तहरीर दी गई। देखते ही देखते थाने में लोगों की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। जहां हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष आशीष कठेरिया ने थाना सिरौली पुलिस लिखित शिकायत पत्र युवक पर कठोर कानून कारवाई करने की मांग की इस दौरान संगठन संगठन के कार्यकर्ता एवं गांव के लोग आरोपी युवक को गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए सूचना पर पहुंची क्षेत्र अधिकारी आंवला डॉ दीपशिखा अहिरबन ने शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया भाजपा के सिरौली मण्डल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने बताया कि थाना सिरौली पुलिस ऐसे मामलों में जानबूझकर ढ़िलाई बरत्ती है फिलहाल थाना सिरौली पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!