Latest Posts
   
home 

चन्द्रविजय,चाँद पर लहराया तिरंगा।

  • भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना

@desk।चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

आज चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने इतिहास रच दिया । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल ने आज चंद्रमा की दक्षिण पोल सतह पर उतरकर भारत को विश्वविजयी बना दिया।

चन्द्रयान3 पर इसरो ने किया ट्वीट

सीएम योगी ने लखनऊ में देखा सफल लैंडिंग का कार्यक्रम

इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। बता दें चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!