Latest Posts
   
home 

बरेली: राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आज कलेक्ट्रेट में आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण अभियान का शुभारंभ बरेली मेयर उमेश गौतम व जिलाधिकारी के द्वारा किया गया, जहां गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, एवं जिलाधिकारी व मेयर के द्वारा 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना है और जन समुदाय को सही समय पर सही खान-पान के बारे में जागरूक करना रहा जिसमें बच्चों और मां के स्वास्थ्य में वृद्धि हो सके इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और बच्चों को 6 मा पूर्ण होने पर उनका खान-पान किस तरीके का हो यह बताया गया आज के इस कार्यक्रम में कई महिलाएं आशाएं मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!