Latest Posts
   
home 

नए डीएम ने कलेक्ट्रेट के प्रमुख अनुभागों की स्थिति देख, लिया चार्ज

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली । नए डीएम रविंद्र कुमार मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पदभार ग्रहण करनें से पहले कलेक्ट्रेट के प्रमुख अनुभागों की स्थिति देखी। इंग्लिश रिकॉर्ड रूम, शस्त्र अनुभाग, जिले के केंद्रीय अभिलेखागार, जिला निर्वाचन कार्यालय, विशेष भूमि अद्यापित अधिकारी कार्यालय, ड्रग्स विभाग और शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने साफ सफाई पर ज्यादा फोकस करते हुए रजिस्टर मेनटेन करने के निर्देश दिए। 2011 बैच के आईएएस रविंद्र कुमार ने कम्प्यूटर रूम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कोषागार में जाकर डीएम बरेली का पदभार ग्रहण किया।


इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में डीएम ने कहा कि जिले में अमन चैन कायम रखने के साथ मुखमंत्री की प्राथमिकता के कार्य कराकर आमजन को लाभ पहुंचाएंगे।
सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की शिकायतों को सुनकर शत प्रतिशत उनका निराकरण कराएंगे। डीएम ने अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों से शहर की ज्वलंत समस्याओं को जाना।इसके बाद डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम प्रशासन दिनेश, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!