Latest Posts
   
home 

DM ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने की दृष्टि से आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
डीएम ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां पर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित तथा उपचार, डॉक्टरों की उपलब्धता, भोजन अस्पताल से मिलता है या परिवार वाले लाते आदि के बारे में व्यापक जानकारी ली। जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि यहां पर उनके उपचार हेतु समय से डॉक्टर आ रहे हैं व समय पर दवाईयां तथा खाना भी उपलब्ध हो रहा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!